विधायक ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

सेतागड़ा गांव में रविवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की.

खूंटी. खूंटी प्रखंड अंतर्गत सेतागड़ा गांव में रविवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक कर उन्होंने गांव की बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के पहुंच पथ निर्माण नहीं होने से आवागमन में हो रही परेशानी से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने सेतागड़ा गांव में पहुंच पथ समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है. बैठक में प्रभु सहाय पूर्ति, विलासी टुटी, आशा टुटी, अशीन प्रिय टुटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >