छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में ग्राम समिति गठित

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक रविवार को खूंटी के जुरदाग गांव में जीवनधन राम गंझू की अध्यक्षता में हुई.

खूंटीः छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक रविवार को खूंटी के जुरदाग गांव में जीवनधन राम गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज की संगठनात्मक मजबूती, अधिकारों और वर्तमान समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर जुरदाग गांव अंतर्गत सभी आठ गांवों में ग्राम समिति का गठन किया गया. वहीं महिला समिति का भी गठन किया गया. बैठक में समाज के लोगों ने समाज हित से जुड़े कार्य में हिस्सा लेने की शपथ ली. वक्ताओं ने कहा कि तेली जाति पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल है तथा संविधान के तहत 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन झारखंड के कुछ जिलों में आरक्षण शून्य कर दिया गया है. जो भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. इस मुद्दे को लेकर समाज में गहरा आक्रोश है. समाज ने सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने का निर्णय लिया. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग, खूंटी जिला अध्यक्ष शिव नारायण गंझू, सिमडेगा अध्यक्ष जगदीश साहू, संरक्षक किशोर कुमार गंझू, प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण प्रसाद, विक्रम राम, महादेव राम, अनिल कश्यप, जगदीश राय, सहदेव महतो, रंजू महतो, गणेश राम, अजय गंझू, सुबोध महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >