मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनरों की निपुणता की हुई जांच

खूंटी.

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण कोषांग ने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया. इस दौरान मास्टर ट्रेनरों की निपुणता जांची गयी. साथ ही मतदान कर्मियों द्वारा मतदान से पूर्व, मतदान के दिन और मतदान समाप्ति के बाद समस्त कार्य निष्पादन की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया. मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन संबंधित कार्यपद्धति से अवगत कराया गया. परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की भूमिका अहम होती है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी परवेज ने मास्टर ट्रेनरों को सीयू, बीयू व वीवीपैट के संयोजन तथा कार्यप्रणाली की जानकारी दी. उन्होंने मतदान के दिन उपयोग किये जानेवाले विभिन्न प्रपत्रों के संधारण, पैकिंग आदि के संबंध में विस्तार से बताया. मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन कार्य के तमाम कार्यपद्धति से अवगत कराया गया. डिस्पैच सेंटर से लेकर मतदान समाप्ति के बाद कलेक्शन सेंटर तक पोलिंग पार्टी द्वारा सभी कार्यों के निष्पादन के तरीकाें की जानकारी दी गयी. उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को स्वतंत्र, स्वच्छ और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के कार्य संबंधित विविध बिंदुओं की बारीकियों को विस्तार से बताया. एनएलएमटी तोरपा बीडीओ कुमुद कुमार झा ने मास्टर ट्रेनरों को विस्तार से चुनाव प्रक्रिया को बताया. वहीं आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >