उलीहातू पहुंचा भगवान बिरसा के वंशज मंगल मुंडा का शव, आज ही होगा अंतिम संस्कार

Mangal Munda News: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का शव नके पैतृक गांव खूंटी के उलीहातू पहुंच गया है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Mangal Munda News|खूंटी, चंदन कुमार : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया है. उनका अंतिम संस्कार भगवान बिरसा के पैतृक गांव उलिहातू में ही होगा. जैसे ही मंगल मुंडा का शव रांची से खूंटी के उलीहातू पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

उलीहातू गांव में मंगल मुंडा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग नके घर पहुंचने लगे. मंगल मुंडा के पिता सुखराम मुंडा, मां लखिमनी देवी, चाचा बुधराम मुंडा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया है कि गांव में आदिवासी परंपरा के अनुसार शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

25 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे मंगल मुंडा

मंगल मुंडा 25 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए खूंटी से रांची भेजा गया था. रांची के रिम्स में उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. मंगल मुंडा (45) को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए थे.

मंगल मुंडा को देखने रिम्स गए थे हेमंत सोरेन-कल्पना सोरेन

मंगल मुंडा से मिलने के लिए हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रिम्स पहुंचे थे. डॉक्टरों और परिजनों से उनका हालचाल जाना था. इसके बाद डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए. इसके बाद उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम का गठन हुआ था.

28 नवंबर की देर रात 12:30 बजे मंगल मुंडा ने ली अंतिम सांस

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी. सिर में गंभीर चोट की वजह से वह रिकवरी नहीं कर पाए और गुरुवार की देर रात 12:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मंगल मुंडा के छोटे भाई ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपने बड़े भाई के निधन की सूचना साझा की. इसके बाद से ही आदिवासी समाज में शोक की लहर दौड़ गई.

पीएम, सीएम ने दी मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि

मंगल मुंडा के निधन की खबर पाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रिम्स पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी. उलीहातू गांव में भी मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.

Also Read

Mangal Munda Death: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा नहीं रहे, रिम्स में हुई मौत

Road Accident: अघोर आश्रम के गार्ड की दुर्घटना में मौत, एंबुलेंस में शव रखकर रोड जाम

पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >