अनियंत्रित होकर लूना गड्ढे में गिरा, चालक की मौत

जरियागढ़ थाना के रूजू गांव निवासी 40 वर्षीय बहादुर होरो की शुक्रवार को दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

कर्रा. जरियागढ़ थाना के रूजू गांव निवासी 40 वर्षीय बहादुर होरो की शुक्रवार को दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बहादुर होरो अपने टीवीएस लूना में सवार होकर गांव में घुम रहे थे. इसी क्रम में लुना का नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया. जिसमें चोट लगने से बहादुर होरो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 में फोन करके बहादुर होरो को सीएचसी कर्रा लाया. जहां चिकित्सकों ने बहादुर होरो को मृत घोषित कर दिया. बहादुर होरो अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार सहित पुरा गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. जरियागढ़ पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >