बुंडू. बुंडू नगर निकाय नगर पंचायत का चुनाव प परिणाम आ गया है. नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने विजय का जश्न मनाया. इसके बाद पार्षदों के बीच उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर जोड़ तोड़ शुरू हो गया है. नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड पार्षद है, जिसमें उपाध्यक्ष बनने के लिए सात वोट की आवश्यकता है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने कमान संभाला है. अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव के जीतने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उपाध्यक्ष पद हथियाना चाहता है. वहीं भाजपा एनडीए के खेमे से भी उपाध्यक्ष पद को लेकर सक्रिय हो गये हैं
उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू
बुंडू नगर निकाय नगर पंचायत का चुनाव प परिणाम आ गया है.
