जेल अदालत में बंदियों को दी गयी कानून की जानकारी

खूंटी उपकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के मार्गदर्शन में खूंटी उपकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा और अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी ने उपकारा के बंदियों की समस्याओं को सुना. वहीं उनके मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि जेल अदालत में निस्तारण के लिए कोई उपयुक्त मामला प्रस्तुत नहीं किया गया. हालांकि बंदियों को जेल अदालत के महत्व तथा न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंदियों के परिवारों और जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है. मौके पर विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता, डेप्युटी चीफ नम्रता कुमारी, अजय कुमार मिश्रा, जेल पीएलवी और अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >