खूंटी में युवाओं को मिला कानून और अधिकारों का पाठ, जेल में बंदियों को भी दी गयी अहम जानकारी

खूंटी में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों और बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

खूंटीः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सशक्त युवा, सशक्त भारत विषय पर दो जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया. इसके तहत सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खूंटी सहपाठी-से-सहपाठी विधिक साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें विधिक साक्षरता क्लब की सदस्यों ने डायन प्रथा, सामाजिक कुरीति, नशा और बाल विवाह पर विद्यार्थियों को जागरूक किया.

मुख्य विधिक सहायता प्रतिरक्षा पैनल अधिवक्ता राजीव कमल ने युवा सशक्तिकरण के विषय पर छात्रों को प्रेरित किया. उन्हें दृढ़ संकल्प, समर्पण और निष्ठा के आधार पर लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा. इसी के तहत खूंटी उपकारा में भी शिविर आयोजित किया गया. जहां सिविल जज सह डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बंदियों को बताया कि विधिक प्रतिनिधित्व उनका मौलिक अधिकार है.

उन्हें अपनी पसंद का अधिवक्ता नियुक्त करने का अधिकार है. अगर वे असमर्थ हैं तो डालसा के द्वारा निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराया जायेगा. बंदियों को बंदी समीक्षा समिति के बारे में जानकारी दिया गया. उन्हें कई और कानूनी जानकारी प्रदान किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >