पारा वॉलीबॉल में खूंटी के खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

महिला चैंपियनशिप 2026 झारखंड की टीम खूंटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

खूंटी. उत्तर प्रदेश के मेरठ कॉलेज में आयोजित सीनियर पारा वालीबॉल पुरुष और महिला चैंपियनशिप 2026 झारखंड की टीम खूंटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. महिला वर्ग के फाइनल मैच हरियाणा बनाम झारखंड के बीच मैच खेला गया था. जिसमें हरियाणा के टीम विजयी और झारखंड उपविजेता रही. जिसमें सुलेखा कुमारी और बिलासी कुमारी ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड टीम से सुनील नायक ने अपने खेल का प्रतिभा दिखाया. खूंटी वापस लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. उनके प्रदर्शन के लिए बिरसा कॉलेज खूंटी के राजकुमार गुप्ता, वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो, मनीष नायक, अजय नायक, सजन नायक, अभय नायक, सोहित नायक, सिद्धांत नायक सहित अन्य ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >