माओवादी सुखराम गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज

पुलिस ने माओवादी के सक्रिय सदस्य सुखराम पूर्ति उर्फ चोय को गिरफ्तार किया

खूंटी. सोयको थाना क्षेत्र के उबरू गांव के समीप स्थित जंगल से पुलिस ने माओवादी के सक्रिय सदस्य सुखराम पूर्ति उर्फ चोय को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक कट्टा, एक जिंदा गोली व भाकपा माओवादी का बैनर बरामद किया गया है. उसके खिलाफ मुरहू में एक व सोयको थाना में हत्या सहित अन्य मामलों के छह कांड दर्ज हैं.

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोयको थाना क्षेत्र के उबरू जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में कुछ माओवादी एकत्र हुए हैं. सूचना के आलोक में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. जंगल में पुलिस को देख माओवादी भागने लगे.

इसी क्रम में सुखराम पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य माओवादी भागने में सफल रहे. छापेमारी दल में एएसपी अभियान रमेश कुमार, एसडीपीओ आशीष कुमार, एसएसबी के वैभव सिंह बलिहार, निरीक्षक नीरज कुमार मिश्र, शाहिद राजा, सोयको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, पुअनि चंद्रशेखर पिंगुवा, दिगंबर पांडेय, दिनेश कुमार आदि शामिल थे.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >