खूंटी पुलिस का बड़ा एक्शन: PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल

Khunti Crime News: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के 6 सदस्यों को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. ये उग्रवादी जेल में बंद सदस्यों के इशारे पर ठेकेदारों से लेवी मांगते थे और बमबाजी व फायरिंग की कई घटनाओं में शामिल थे.

Khunti Crime News, खूंटी, (चंदन कुमार): खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में विजय भोक्ता (माहिल, मुरहू), धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, शुभम कुमार पोद्दार, निमिष गोप उर्फ हनी और राम अयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से क्या क्या बरामद किया

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 22 राउंड गोली, कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन, विभिन्न नामों से खरीदे गये मोबाइल फोन की रसीदें, संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों व ठेकेदारों के नाम-पते और मोबाइल नंबर की सूची, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड तथा जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज बरामद किये हैं.

Also Read: गुमला में हैवानियत: 6 साल के मासूम को ‘जूस’ का लालच देकर ले गया आरोपी, फिर हत्या कर कुएं में फेंका

व्यवसायियों और ठेकेदारों से मांगते थे रंगदारी

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष टोप्पो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के पास और कालामाटी डूंगरी के समीप छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्यवसायियों और ठेकेदारों की जानकारी जुटाकर जेल में बंद पीएलएफआई सदस्यों को भेजते थे और मोबाइल कॉल तथा व्हाट्सएप के माध्यम से लेवी की मांग करते थे.

किन किन घटनाओं में थे शामिल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने दो दिसंबर 2025 को पिपराटोली चौक स्थित शराब दुकान में बम फेंकने, नौ दिसंबर 2025 को तोरपा के डोडमा क्रशर प्लांट में फायरिंग करने, 24 दिसंबर 2025 को डुगडुगिया क्रशर प्लांट में गोलीबारी कर लेवी मांगने और 23 फरवरी 2026 को शराब व्यवसायी यश कुमार साहू को फोन कर धमकी देने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है. छापेमारी टीम में वरुण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल थे.

Also Read: सरायकेला खरसावां के आकर्षणी पहाड़ी में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >