खूंटी में बिछी सफेद चादर: पेलोल-बिचना समेत दर्जनों गांवों में खिले काश के फूल, लोग रुककर ले रहे सेल्फी

खूंटी के नदी किनारे और पहाड़ियों पर खिले सफेद काश के फूलों ने पूरे इलाके को एक खूबसूरत चादर से ढक दिया है. प्रकृति के इस मनमोहक दृश्य को देखने लोग पहुंच रहे हैं.

खूंटी. जिले के पेलोल, बिचना, छाता भोंडा, कुंजला, जलटंडा, सुत्ती, पांडु, जुर्दाग समेत आसपास के दर्जनों गांवों में इन दिनों प्रकृति का मनमोहक रूप देखने को मिल रहा है. पहाड़ियों, जंगलों और नदी किनारे दूर-दूर तक खिले काश के सफेद फूल पूरे इलाके की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. बंजर पड़ी एकड़-दर-एकड़ जमीन पर खिले काश के फूलों से ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो प्रकृति ने धरती पर सफेद चादर बिछा दी हो.

हवा के झोंकों के साथ लहराते सफेद फूल

पेलोल-बिचना नदी और तजना नदी के आसपास की बंजर पड़ी जमीन पर खिले काश के फूलों की छटा देखते ही बन रही है. हवा के झोंकों के साथ लहराते सफेद फूल लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले राहगीर भी इस प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए कुछ पल रुक जा रहे हैं. कई लोग मोबाइल से तस्वीरें और सेल्फी लेकर प्रकृति के इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह में साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

रांची-खूंटी-सिमडेगा मुख्य स्टेट हाइवे पर हूटार से बिचना तक सड़क के किनारे भी काश के फूलों की आकर्षक छटा देखने को मिल रही है. भाद्रपद महीना शुरू होने के साथ पहाड़ियों और जंगलों के बीच सफेद फूलों से सजा प्राकृतिक दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे ने क्षेत्र की सुंदरता को एक अलग पहचान दे दी है. दूर तक फैले काश के सफेद फूल, हरे-भरे जंगल और पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य राहगीरों और स्थानीय लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: खूंटी के गोविंदपुर PHC में 8 सितंबर को 'स्वास्थ्य आपके द्वार' शिविर: एक ही छत के नीचे मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा

foto | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan kanshi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >