खान-खनिज विधेयक पर JMM का बड़ा ऐलान, वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खूंटी में झामुमो जिला समिति की बैठक में खान एवं खनिज विधेयक 2026 के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई. कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.

खूंटी. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे खान एवं खनिज विधेयक 2026 के प्रावधानों को लेकर पार्टी के रुख और आगे की रणनीति पर चर्चा किया गया. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था यहां की जमीन, जंगल और खनिज संपदा से जुड़ी है.

इन संसाधनों पर राज्य और यहां के लोगों के अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान को झामुमो स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि विधेयक वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी के निर्देश पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जायेगा. बैठक में आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गयी.

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया.

मौके पर केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, सुशांति कोनगाड़ी, अमरनाथ मुंडा, देवनाथ मघैया, अमृत हेमरोम, मनोज मंडल, गुलशन सिंह मुंडा, शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केशरी, तौकीर आलम, सनिका बोदरा, मोजीर अंसारी, राहुल केशरी, महादेव मुंडा, प्रकाश नाग मुंडा, कमलेश महतो, मांगू होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: बिरसा कॉलेज में सीटों पर बवाल, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी

ये भी पढ़ें: काम की प्रगति देखने पहुंचे थे अधिकारी, नहीं दिखा एक भी मजदूर, फिर...


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >