खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

खूंटी: खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को समाहरणालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मंत्री आलमगीर आलम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे. नामांकन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रोड शो का आयोजन किया. इससे पूर्व खूंटी के कॉ-ऑपरेटिव मैदान में कांग्रेस की एक जनसभा हुई. जिसमें सीएम चंपाई सोरेन, कालीचरण मुंडा समेत सभी नेताओं ने बारी-बारी से लोगों को संबोधित कर अपनी जीत का दावा किया. बता दें कि इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है. जिसके लिए प्रत्याशियों का नामांकन जारी है.

सीएम चंपाई सोरेन समेत कालीचरण मुंडा ने किया जीत का दावा

नामांकन से पूर्व इंडिया गठबंधन ने खूंटी के कॉ-ऑपरेटिव मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया. जहां चंपाई सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी सिर्फ एक जुमला है. बीते 10 साल केंद्र सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया. उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन न सिर्फ खूंटी लोकसभा सीट जीतेगी बल्कि झारखंड की सभी 14 सीटों पर अपना कब्जा जमाएगी. वहीं, कालीचरण मुंडा भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा का पर्दाफाश हो चुका है. राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदाय के लोग जाग चुके हैं. इसलिए हमारी जीत पक्की है.

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से पहले भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने एक रोड शो किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी.

ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024: अर्जुन मुंडा, जोबा माझी व कालीचरण मुंडा ने किया नामांकन, रोड शो व सभाओं से दिग्गजों ने दिखायी ताकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >