खूंटी. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरूवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में डीईजीएस, मोबाइल टॉवर और कनेक्टिविटी कमेटी की बैठक की गई. बैठक में जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी और नागरिक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने पंचायतों में भारतनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी लिया.
उन्होंने मोबाइल नेटवर्क से वंचित शैडो-डार्क एरिया को चिन्हित करने और संबंधित क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर करने का निर्देष दिया. नेटवर्क प्रोवाइडरों को चिन्हित क्षेत्रों में नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा. उपायुक्त ने जिले में शत-प्रतिशत सीएससी केंद्रों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रखंड और पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देष दिया. बैठक में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, सूचना विज्ञान पदाधिकारी, विभिन्न नेटवर्क प्रोवाइडरों के अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: व्हीलचेयर से ब्रेल किट तक... 15 दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा, खिले चेहरे
ये भी पढ़ें: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस का संकल्प, 21वीं सदी के भारत के सपने को आगे बढ़ाने का आह्वान
