गायत्री परिवार ने निकाली जागरूकता रैली

अखिल विश्व गायत्री परिवार, खूंटी शाखा द्वारा नशामुक्ति जनजागरण रैली निकाली गयी.

खूंटी. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, खूंटी शाखा द्वारा नशामुक्ति जनजागरण रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया. आम नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया. नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, तंबाकू मुक्त भारत बनाओ तथा स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र के नारे लगाये. इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी बालमुकुंद कश्यप ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. रैली, संगोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है. जिला संयोजक संजीव चौरसिया ने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक अभियान है. मौके पर राजेश कुमार महतो, सत्येंद्र कंसारी, धनंजय महतो, सीमा सिंह, ब्यूटी मिश्रा, आंचल देवी, रीता मेहता, अंजनी देवी आदि उपस्थित थे.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रमB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >