गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत खूंटी में निकली पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खूंटी जिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

खूंटी: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को हिंदू समाज के लोगों ने भगत सिंह चौक से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली. पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और अन्य लोग शामिल हुए. उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने DC को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्षा संयोजक सुनील साहू और बजरंग दल के जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण और संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना है. ज्ञापन के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ तस्करी पर कठोर रोक लगाने की मांग की गई.

इस अवसर पर खूंटी प्रखंड जिला सह संयोजक अभिषेक कुमार, सह मंत्री संजय गुप्ता, विभाग सह संयोजक विशाल साहू, कर्रा प्रखंड गोरक्षा प्रमुख पवन सिंह, शिवम सिंह, मनोरंजन स्वांसी, निलॉय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >