उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी कर रहे हैं फील्डिंग

नगर पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष और सभी 19 वार्ड के पार्षद का चुनाव हो गया है.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष और सभी 19 वार्ड के पार्षद का चुनाव हो गया है. अब बारी है नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के चयन की. उपाध्यक्ष पद का चयन चयनित वार्ड पार्षद के बीच से किया जायेगा. जिसमें सभी वार्ड पार्षद मिल कर एक उपाध्यक्ष चुनेंगे. उपाध्यक्ष पद के लिए अभी से प्रत्याशी अपना दावा करने लगे हैं. वहीं एक-दूसरे से संपर्क कर सहयोग और समर्थन देने के लिए फील्डिंग सेट कर रहे हैं. शहर में उपाध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा की जा रही है. जिसमें कुछ को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. हालांकि अभी तक प्रत्यक्ष रूप से खुल कर किसी भी पार्षद ने नपं उपाध्यक्ष के लिए अपना दावा नहीं किया है. सभी अंदरूनी तौर पर ही जोड़-घटाव में लगे हैं. अंदर ही अंदर दावेदार जोर लगा रहे हैं.

अध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों से अधिक मत लायी रानी टूटी

नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर रानी टूटी निर्वाचित हुई हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा और झामुमो समर्थित सोनम बागे थीं. दोनों प्रत्याशियों को मिले कुल मत से भी रानी टूटी को अधिक मत मिले. मतलब अगर मनोनीत बोदरा और सोनम बागे के मतों को मिला भी दें, तब भी रानी टूटी ही विजयी होती. अध्यक्ष पद पर कुल 18568 मत पड़े थे. इसमें रानी टूटी को 9177 मत मिले. वहीं मनोनीत बोदरा को 5298 और सोनम बागे को 2476 मत मिले हैं. वहीं कुल 1617 मत रिजेक्ट किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >