पेंशन और मंईयां सम्मान योजना पर डीसी सख्त, छूटे लाभुकों को जोड़ने का दिया निर्देश

खूंटी के उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने पेंशन योजनाओं की समीक्षा की और सभी योग्य लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

खूंटी. जिला सामाजिक सुरक्षा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्य का उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने समीक्षा किया. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य पेंशन योजनाओं में किए गए भुगतान की जानकारी लिया.

वहीं आवंटित राशि के आधार पर लाभुकों को समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया. छूटे हुए योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने और लाभुकों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देष दिया. जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के क्रम में चाइल्ड केयर इंस्टिट्यूट-सहयोग विलेज, आशा किरण, फॉस्टर केयर, आफ्टर केयर के संचालन की जानकारी ली.

उपायुक्त ने नियमित रूप से निरीक्षण कर दिए जा रहे सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया. स्पोंशेरशिप योजना से आच्छादित बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: राशन कार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट, डीसी ने दिए सख्त निर्देश; इन कामों पर बढ़ेगी नजर

ये भी पढ़ें: अस्पताल पहुंचीं विधायक, घायलों का थामा हाथ, अधिकारियों को दिए ये निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >