कर्रा. कर्रा प्रखंड की जरियागढ़ पंचायत अंतर्गत मुरचकेल गांव में जंगली हाथी के उत्पात से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. गांव के नन्दलाल सिंह के लगभग एक एकड़ 54 डिसमिल क्षेत्र में लगे आम के बागान को जंगली हाथी ने रौंद कर तहस-नहस कर दिया. जानकारी के अनुसार हाथी बागान में घुस गया और कई आम के पेड़ों की डालियां तोड़ दीं तथा फलों को नष्ट कर दिया. हाथी के उत्पात से बड़ी मात्रा में तैयार आम जमीन पर गिर कर खराब हो गये. इससे किसान को आर्थिक रूप से भारी क्षति पहुंची है. भुक्तभोगी किसान ने कहा कि उसे लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये तक का नुकसान पहुंचा है. उन्होंने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.
हाथी के हमले से आम की फसल तहस-नहस

हाथी के हमले से आम की फसल तहस-नहस
Copied link
मुरचकेल गांव में जंगली हाथी के उत्पात से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.