खूंटी: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी अमित कुमार उपस्थित हुए. इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर काम करें. पार्टी के नीति-सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचायें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया.
बूथ स्तर पर मन की बात सुनने की अपील
मन की बात के प्रदेश प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की.
मंडल अध्यक्षों को सौंपा गया पवित्र कलश
कार्यक्रम के बाद बनारस से संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की पवित्र कलश की मिट्टी जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों को सुपुर्द की गई. मौके पर जिला प्रभारी सुनीता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण चंद्रगुप्ता, संतोष साहू, जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, संदीप आनंद, कैलाश राम, प्रियंक भगत, सीमा देवी, गोपाल स्वर्णकार, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, सुदर्शन भोक्ता, आशीष कुमार, रुकमिला सारू, किशोर बराइक, विजय स्वांसी, सुबोध कुमार, ज्ञान रंजन सिंह, सुधीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- बिजली की चरमराई व्यवस्था से चतरा शहरवासी परेशान, रातभर गुल रही बिजली
