खूंटी के स्कूलों के लिए बड़ा निर्देश, बच्चों की सेहत और मिड-डे मील की गुणवत्ता पर रहेगी खास नजर

खूंटी में बीडीओ ज्योति कुमारी की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

खूंटीः खूंटी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीडीओ ज्योति कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की गई. बैठक में बीडीओ ने झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण रांची और जिला शिक्षा अधीक्षक खूंटी के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार प्रखंड के अंतर्गत सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक को अनुपालन करने का निर्देश दी.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को सभी तरह के पंजियों को अद्यतन स्थिति में रखने का निर्देश दी. कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में सभी बच्चों का नियमित मेडिकल जांच, सर्वांगीण विकास के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मध्यान भोजन प्रतिदिन मेनू के अनुसार स्वच्छ एवं साफ-सुथरे तरीके से देने के लिए कहा.

उन्होंने मध्यान भोजन संचालित सभी विद्यालयों में हैंडवाश, ब्लीचिंग पाउडर रखना सुनिश्चित करें. बताया कि प्रखंड अंतर्गत सभी मध्यान भोजन संचालित विद्यालयों के लिए आवंटित चावल का विद्यालय स्तर पर वितरण किया जा चुका है. रसोईया सह सहायिकाओं को स्वच्छ तरीके से भोजन बनाने और बच्चों को परोसने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी परिस्थिति में मध्यान भोजन बाधित नहीं होनी चाहिए.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में प्लास्टिक से निर्मित किसी भी प्रकार का सामान उपयोग में नहीं लें. बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक खूंटी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम, प्रकाश पूर्ति, ललिता नाग, अनिता पूर्ति सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >