तंगी में इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं भाजपा नेता

कर्रा प्रखंड अंतर्गत मुरहू गांव के विशेश्वर महतो (62) पिछले एक साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित है.

कर्रा. कर्रा प्रखंड अंतर्गत मुरहू गांव के विशेश्वर महतो (62) पिछले एक साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित है. वे भाजपा के नेता हैं. आज उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. परिजनों के अनुसार वह एक साल से बिस्तर पर हैं और उन्हें लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ रही है. उनके इलाज में प्रति महीने करीब पांच हजार रुपये खर्च हो रहे हैं. अब उनका इलाज का खर्च परिजनों के लिए भारी बोझ बनता जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार महतो ने कहा कि विशेश्वर महतो को सहायता की सख्त जरूरत है. उन्होंने उनका मदद करने की अपील की है. अजय कुमार ने कहा कि यदि समय रहते सहयोग नहीं मिला, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >