खूंटी से चंदन मुंडा की रिपोर्ट
खूंटी. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को शुक्रवार को उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मो जावेद हुसैन ने सम्मानित किया.
इसके तहत उन्होंने अड़की के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी और मुरहू प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा को प्रषस्ति पत्र प्रदान किया. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पदाधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य और योगदान सराहनीय है.
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में सटिकता, समयबद्धता और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी निर्मल सिंह बानरा, जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.
