उलिहातू व एटकेडीह को आदर्श ग्राम बनाया जायेगा : उपायुक्त

निर्णय. जिला स्तरीय संचालन-सह-अनुश्रवण समिति की बैठक खूंटी : शहीद ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित गांव उलिहातू व एटकेडीह को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की बात शनिवार को डीसी मनीष रंजन ने जिला स्तरीय संचालन-सह-अनुश्रवण समिति की बैठक में कही. जिसमें उक्त दोनों ग्राम में किये गये ग्राम सभा में तैयार […]

निर्णय. जिला स्तरीय संचालन-सह-अनुश्रवण समिति की बैठक

खूंटी : शहीद ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित गांव उलिहातू व एटकेडीह को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की बात शनिवार को डीसी मनीष रंजन ने जिला स्तरीय संचालन-सह-अनुश्रवण समिति की बैठक में कही. जिसमें उक्त दोनों ग्राम में किये गये ग्राम सभा में तैयार की गयी कार्ययोजना तथा उसकी सूची प्राक्कलित राशि की विवरणी के साथ पारित कर सरकार के सचिव, कल्याण विभाग, झारखंड सरकार को भेजी गयी. जिसमें मुख्य है एटकेडीह में शहीद गया मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगाने, विद्यालय भवन का निर्माण,
सिंचाई के लिए लिफ्ट एरिगेशन बनवाने, खेल मैदान की चहारदीवारी का निर्माण करने, सोलर लाइट का अधिष्ठापन, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण, जलमीनार का निर्माण, ग्रामीणों को आवास निर्माण कार्य आदि योजनाएं शामिल हैं.
उलिहातू ग्राम में बिरसा कॉम्पलेक्स का सौंदर्यीकरण, डीप बोरिंग, पानी टैंकर की व्यवस्था, तालाबों का गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार, 50 शैय्या वाले बालिका आवासीय छात्रावास का निर्माण, उलिहातू आवासीय विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित करने, गितलीपिड़ी में चयनित चेकडैम का निर्माण, बेरोजगारों के लिए कंप्यूटर, नर्सिंग, ड्राइवर ट्रेनिंग व ग्रामीणों के लिए पक्का मकान निर्माण कार्य आदि शामिल हैं. बैठक में निदेशक, आइटीडीए, उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी अड़की एवं मुरहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत एवं पेयजल एवं अन्य वरीय पदाधिकारी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >