जिलास्तरीय पुस्तक मेला में जुटे लोग

बिरसा कॉलेज मैदान में शनिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय पुस्तक मेला का आयोजन

खूंटी.

बिरसा कॉलेज मैदान में शनिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया. पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशकों के किताबों का स्टॉल लगाया गया. जिसमें तरह-तरह की किताबों का संग्रह किया गया है. पुस्तक मेला में विभिन्न विद्यालय से आये विद्यार्थियों ने किताबों का अवलोकन किया. बच्चों को कहानियों की किताबें बहुत पसंद आयी. इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. सभी उपस्थित बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और पदधारियों ने नाटक का लुत्फ उठाया. मेला के मुख्य अथिति जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीला ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों और अभिभावकों को पुस्तक से जुड़ने का मौका मिलता है. मौके पर सहायक कार्यक्रम प्रबंधक वंदना, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >