कर्रा में आंधी-तूफान से नुकसान

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को तेज आंधी-तूफान आने से काफी नुकसान हुआ है

कर्रा.

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को तेज आंधी-तूफान आने से काफी नुकसान हुआ है. आंधी-तूफान के कारण कोरकोटा कदल गांव निवासी पोगो मुंडा के घर का एसबेस्टस उड़ गया. जिससे पोगो मुंडा के परिवार के लिए बड़ी मुश्किल उत्पन्न हो गयी है. रात में दूसरे के घर में पनाह लेना पड़ा. सूचना मिलने पर शनिवार सुबह को छाता पंचायत के मुखिया सुखराम मुंडा कोरकोटा कदल पहुंचे. उन्होंने पोगो मुंडा के परिवार से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त घर के नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय कर्रा में आवेदन देने के लिए कहा. आंधी-तूफान से कर्रा-खूंटी और कर्रा-धुर्वा मुख्य सड़क किनारे लगे दर्जनों पेड़ टूट कर गिर गये. जिससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी. वहीं ग्रामीणों ने पेड़ टूटे डालियों को हटाकर सड़क को साफ किया. आंधी-तूफान के कारण 24 घंटों से बिजली व्यवस्था बाधित है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >