थाना क्षेत्र के तोरपा-मरचा रोड पर शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में रोशन गुड़िया (18) की मौत हो गयी. वह तपकारा थाना क्षेत्र के कमड़ा गिरजा टोली का रहनेवाला था. हादसे में इसी गांव का मसीह सुरीन (16) व रुबेन गुड़िया (20) तथा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. रेफरल अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर हॉस्पिटल खूंटी भेज दिया गया.
रोशन का जन्मदिन मना कर लौट रहे थे सभी :
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रोशन गुड़िया का जन्मदिन था. वह अपने सात-आठ दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने मरचा बांध के पास गया था. जन्मदिन मनाने के बाद सभी अलग-अलग बाइक से लौट रहे थे. इसी बीच रोशन, रुबेन, मसीह तथा एक अन्य युवक उर्मी गांव के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गये. इस हादसे में रोशन गुड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी घायलों को एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. सूचना मिलने पर रोशन की मां, बहन व अन्य परिजन तोरपा थाना पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना के बाद मुखिया दीप्ती गुड़िया भी रेफरल अस्पताल पहुंची.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.