महिला उद्यमियों के लिए कार्यशाला

जिला उद्योग केंद्र खूंटी में शनिवार को महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला

खूंटी.

जिला उद्योग केंद्र खूंटी में शनिवार को महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में महिलाओं को उद्योग विभाग से चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यशाला में किरण लता ने पीएमइजीपी और पीएमएफएमइ के बारे में बताया. आतेन विश्वासी टोपनो ने मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा चलाये जा रहे हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम, सीएफसी, टूल किट वितरण कार्यक्रम की जानकारी दी. अभिनव राज ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं मुद्रा योजना, अन्नपूर्णा योजना, महिला अश्विनी योजना, महिला उद्यमिता प्लेटफार्म के बारे में बताया. मौके पर जिला उद्योग केंद्र से अभिनव राज, चितरंजन कुमार, आशीष वर्मा, पंकज कुमार शर्मा, जॉन हस्सा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >