खलारी : करकट्टा स्थित बीपीआर कंपनी द्वारा चलाये जा रहे कोयला खदान के बगल में अवैध माइन के विरोध में वन विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की. इसमें वन विभाग के लोगों ने मौके से बेलचा, कोयला तथा बोरा जब्त किया है.
इस संबंध में वनकर्मी सुकलू साव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि करकट्टा में अवैध रूप से भूमिगत खदान चलाया जा रहा है. इस धंधे में लगे कोयला तस्करों ने जमीन के अंदर लगभग एक किलोमीटर नीचे तक खुदायी कर चुके हैं. वन विभाग ने इसकी सूचना सीसीएल प्रबंधन को भी दी है. सीसीएल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. छापेमारी की जानकारी कोयला तस्करों को पहले ही मिल चुकी थी, इस कारण खुदायी उपकरण तथा बोरा छोड़ कर वे भाग गये. सीसीएल अधिकारियों ने बुधवार को इस खदान का मुहाना बंद कराने का आश्वासन दिया है.
