बिजुपाड़ा-हजारीबाग रोड निर्माण कार्य
डकरा : बिजुपाड़ा-हजारीबाग सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही का खबर प्रभात खबर में छपने के बाद निर्माण कार्य से जुड़ा हर विभाग सक्रीय हो गया है. कार्य से जुड़ा आरबी कंसलेटेंट एवं काम कर रही कंपनी के लोग शनिवार को पूरे डकरा-खलारी क्षेत्र में सड़क के किनारे मिट्टी को खोद कर उसका सैंपल जमा किये. इस सैंपल के रिपोर्ट के आधार पर आगे काम होगा.
ज्ञात हो कि कंपनी से जुड़े एक पेटी ठेकेदार ने मोहननगर के नजदीक सीसीएल द्वारा बनवाया गया पत्थर हटा कर उसमें राख भर दिया गया था और पत्थर को बेचने की शिकायत मिलने के बाद सीसीएल ने स्टेट हाइवे ऑथोरिटि ऑफ झारखंड को पत्र लिख कर पत्थर सीसीएल को सौंपने की मांग की थी. इसके बाद कंपनी द्वारा सीसीएल को पत्थर सौंपने की कार्रवाई की गयी थी.
