लक्ष्य के धुनी बनें विद्यार्थी

खूंटी : विद्यार्थियों के लिए जितनी महत्ता पढ़ाई की है, उतनी ही खेलकूद व मनोरंजन करने का भी है. विद्यार्थी तीन दिवसीय समर कैंप के दौरान पूरी तरह ऊर्जावान रहें. खूब मजे करें. आपस में प्यार को बढ़ावा दें. लक्ष्य के धुनी बनें. यह बात गुरुवार को खूंटी के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित […]

खूंटी : विद्यार्थियों के लिए जितनी महत्ता पढ़ाई की है, उतनी ही खेलकूद व मनोरंजन करने का भी है. विद्यार्थी तीन दिवसीय समर कैंप के दौरान पूरी तरह ऊर्जावान रहें. खूब मजे करें. आपस में प्यार को बढ़ावा दें. लक्ष्य के धुनी बनें.
यह बात गुरुवार को खूंटी के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित समर कैंप के उदघाटन के मौके परडीसी मनीष रंजन ने कही. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बेहद कीमती होता है. बच्चे इसका सदुपयोग करना जरूर सीखें. हर बच्चों के अंदर प्रतिभा छिपी है. ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है.
कोई शिक्षक या शिक्षिका बच्चों को नही डाटें. कैंप को आर्कषक बनाने के लिए प्रत्येक दिन बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आर्ट ऑफ लिविंग, पेंटिग, योगा, कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रत्येक दिन ज्ञानवर्द्धक फिल्म भी दिखाये जायेंगे. मौके पर बच्चों ने डीसी से खूंटी में कला भवन बनवाने की मांग की. जिसपर डीसी ने तुरंत हामी भर दी. नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को देख कर उन्हे अपने विद्यार्थी जीवन की याद आ गयी.
बच्चों के समेकित विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बेहद सराहनीय है. डीएसइ एससी घोष ने कहा कि जिले के संबंधित 183 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन प्रत्येक प्रखंडों में किया जा रहा है. इसका उद्येश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास करना है. कार्यक्रम में छात्रा रीमा का नृत्य को लोगों ने खूब सराहना की. संचालन अमृता सिंह ने किया. मौके पर बीइइओ इंदद्रेव कुमार, अजय कुमार, गौरा देवी, संदीप सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >