कोयलांचलवासी भी समारोह का हिस्सा बनें

डकरा : डकरा स्टेडियम में 14 मई को आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा. इसमें कोयलांचल के आम लोग हिस्सा लें, इसके लिए एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्रा ने एनके पिपरवार और मगध अाम्रपाली क्षेत्र में रहनेवाले आम लोगों से अपील की है. खास कर वैसे बच्चे इस […]

डकरा : डकरा स्टेडियम में 14 मई को आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा. इसमें कोयलांचल के आम लोग हिस्सा लें, इसके लिए एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्रा ने एनके पिपरवार और मगध अाम्रपाली क्षेत्र में रहनेवाले आम लोगों से अपील की है.
खास कर वैसे बच्चे इस कार्यक्रम में जरूर आयें, जिन्हें ज्ञान-विज्ञान में रुचि हो. कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देने के उद्देश्य से एनके महाप्रबंधक केके मिश्रा, आयोजन समिति के सदस्य एनके एरिया महाप्रबंधक कार्मिक एके सिंह, असैनिक विभाग प्रमुख सैयद विलायतउल्लाह, इलेक्ट्राॅनिक अभियंता एसके सिंह, दिवाकर साहू के साथ प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी डीजी डॉ एके सिन्हा होंगे और अध्यक्षता सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह करेंगे. समारोह में सीसीएल के सभी निदेशक, सभी महाप्रबंधक, खान सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, धनबाद, कोडरमा, रांची के सभी डीजीएमएस अधिकारी, खान सुरक्षा समिति से जुड़े सभी श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम में खान सुरक्षा, प्रदूषण एवं अन्य विषयों का ट्रेड टेस्ट होगा, जिन्हें बाद में पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम पेश किये जायेंगे. इसके अलावा सीसीएल की सांस्कृतिक टीम एवं अरगड्डा की शालिनी दुबे, खलारी की कमलजीत कौर का विशेष गायन कार्यक्रम होगा. स्टेडियम में 28 सेफ्टी स्टॉल लगाये जायेंगे. जिसमें एनटीपीसी, झारखंड मिनरल कॉरपोरेशन, डीवीसी, टाटा जैसे औद्योगिक घरानों का स्टॉल लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >