रेलवे ट्रैक का किया गया ट्रायल

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार रेलवे लाइन का गुरुवार को डब्ल्यूडी4जी 70659 डीजल इंजन पांच खाली वैगन के साथ रवाना कर ट्रैक का ट्रायल किया गया. ज्ञात हो कि यह रेलवे लाइन कोयला ट्रॉसपोर्टिंग को लेकर एक अतिरिक्त रेलवे लाइन लगभग 26 किमी का निर्माण 1991 में शुरू हुआ था, जिसे राइट्स कंपनी ने अब 25 साल […]

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार रेलवे लाइन का गुरुवार को डब्ल्यूडी4जी 70659 डीजल इंजन पांच खाली वैगन के साथ रवाना कर ट्रैक का ट्रायल किया गया. ज्ञात हो कि यह रेलवे लाइन कोयला ट्रॉसपोर्टिंग को लेकर एक अतिरिक्त रेलवे लाइन लगभग 26 किमी का निर्माण 1991 में शुरू हुआ था, जिसे राइट्स कंपनी ने अब 25 साल बाद पूरा किया है.
ट्रैक ट्रायल के मौके पर सहायक कोल एरिया मैनेजर राम स्नेही आजाज, टीआइ ऑडिट राकेश प्रसाद, पीओ पिपरवार साइडिंग पी चेल्लचा, टीआइ कोल एसएन राम, टीडब्ल्यू आइ मैक्लुस्कीगंज अजीत कुमार, टीआइ खलारी संजय कुमार सहित राइट्स कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >