इंटक कमेटी में नहीं, मजदूरों के दिल में रहनेवाला संगठन : राजन सिंह राजा
डकरा में कांग्रेस के सभी विंग की संयुक्त बैठक
डकरा : कोयला उद्योग को बरबाद करने की तैयारी के पहले एक साजिश के तहत इंटक को सरकार की सभी कमेटी से बाहर रखा गया है. जिसका शुरुआती संकेत जेवीसीसीआइ 10 का फैसले में देरी होना है. मजदूर इस साजिश को समझ रहे हैं. इंटक किसी कमेटी का मोहताज नहीं है. यह संगठन मजदूरों के दिल में रहनेवाला है.
उक्त बातें इंटक के प्रदेश सचिव सह खलारी प्रखंड कांग्रेस प्रभारी राजन सिंह राजा ने कही. वह बुधवार को डकरा में कांग्रेस के सभी विंग की संयुक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इंटक कोयला उद्योग के सभी वेतन समझौते में अग्रणी भूमिका में रहा है. इस बार भारत सरकार ने साजिश के तहत व बीएमएस के इशारे पर जिस तरीके से इंटक को बाहर रखा है व अब तक फैसला नहीं होने के कारण संयुक्त मोरचा ने जो हड़ताल का निर्णय लिया है. उसमें उनका संगठन मजबूती से शामिल होकर मजदूर हित की लड़ाई लड़ेगा. बैठक की अध्यक्षता आरसीएमएस नेता अशोक लकड़ा ने की. संचालन कांग्रेस के खलारी सह प्रभारी साबिर अंसारी ने किया.
बैठक में राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा देवी, गुंजन सिंह, बाबू खान, विजय खटाई, अजय सिंह, जयमंगल सिंह, आरएन खंडित, सतेंद्र सिंह, राजा केसरी, सुधीर राय, राजेश परिहार, रवि उरांव, प्रकाश कुजूर, आशिक अंसारी, रंजीत केसरी, महेंद्र गंझू, नगीना देवी, सुशीला देवी, शिव प्रसाद चौहान, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, विक्की सिंह, सुखदेव सिंह, उमेश सिंह सहित कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, आरसीएमएस, असंगठित मजदूर कांग्रेस यूनियन से जुड़े लोग मौजूद थे.
