सरकार कर रही गांवों का विकास

खूंटी : सरकार की कोशिश ग्रामीणों को योजनाओं का समुचित लाभ सरल रूप से देने की है. विकास योजनाओं के संचालन में प्रखंड व अंचल कार्यालय रीढ़ होते हैं. यही कारण है कि सरकार हर प्रखंड में सभी सुविधा से लैस मॉडर्न अंचल सह प्रखंड कार्यालय का निर्माण करा रही है. यह बातें मंत्री नीलकंठ […]

खूंटी : सरकार की कोशिश ग्रामीणों को योजनाओं का समुचित लाभ सरल रूप से देने की है. विकास योजनाओं के संचालन में प्रखंड व अंचल कार्यालय रीढ़ होते हैं. यही कारण है कि सरकार हर प्रखंड में सभी सुविधा से लैस मॉडर्न अंचल सह प्रखंड कार्यालय का निर्माण करा रही है. यह बातें मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वह सोमवार को खूंटी व मुरहू प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन करोड़ साठ लाख की लागत से बननेवाले नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे. भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा कराया जा रहा है.
मंत्री ने आगे कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है. चाहे वह मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास या अन्य योजना हो. सरकार की सोच गांवों का विकास करना है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बन जाने से सभी विभाग एक ही छत के नीचे होंगे, तो लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. आजादी के बाद 70 साल तक सरकारों ने आदिवासियों को केवल विकास का सपना दिखाया. लेकिन आज भाजपा की सरकार सपने दिखाने की जगह गांवों का विकास कर खुशहाली लाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय जनता का है. इसके निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें. इसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित करायें ताकि भवन संबंधित प्रखंडों के लिए महत्वपूर्ण धरोहर साबित हो सके.
सामुदायिक शौचालय के लिए दिये 14 लाख : मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने जिप सदस्य चंद्रप्रभात मुंडा की मांग पर मुरहू प्रखंड कार्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालय के लिए समारोह में ही विधायक कोष से 14 लाख रुपये की राशि निर्गत की.
उत्सव का माहौल रहा : खूंटी व मुरहू में मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के शिलान्यास की सूचना पर गांवों से काफी संख्या में लोग समारोह में आये थे. सभी ने पारंपरिक तरीके से मंत्री का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >