90 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

खूंटी : रहू पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नील फैक्टरी के समीप से अंगरेजी शराब लदी आल्टो कार (जेएच05एल-6528) को जब्त किया. साथ ही कार पर सवार मुरहू बस्ती निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. कार से ब्लू रॉक का 72 बोतल, ऑफिसर्स च्वाइस के तीन व ब्लैक रॉक का 15 बोतल शराब बरामद […]

खूंटी : रहू पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नील फैक्टरी के समीप से अंगरेजी शराब लदी आल्टो कार (जेएच05एल-6528) को जब्त किया. साथ ही कार पर सवार मुरहू बस्ती निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. कार से ब्लू रॉक का 72 बोतल, ऑफिसर्स च्वाइस के तीन व ब्लैक रॉक का 15 बोतल शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार मुकेश कुमार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
एसपी अश्विनी सिन्हा को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी कार में शराब लेकर खूंटी में बिक्री करने जा रहा है. इस सूचना के आधार पर एसपी द्वारा टीम गठित की गयी. टीम में एसडीपीओ रणवीर सिंह, थानेदार खूंटी अहमद अली, मुरहू थानेदार दिनेश प्रजापति, आरक्षी संजीव सिंह व पुलिस बल शामिल थे. टीम ने छापेमारी कर शराब लदी कार सहित मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
अवैध शराब बिक्री का गढ़ बनता जा रहा है खूंटी : खूंटी अवैध शराब बिक्री का गढ़ बनता जा रहा है. ब्रांडेड के नाम पर यहां नकली शराब बेचा जा रहा है. लाइसेंसी दुकानदार भी प्रिंट से ज्यादा दर पर विदेशी शराब बेच रहे हैं. यह सब जानते हुए भी उत्पाद विभाग मौन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >