डकरा : जमीन मेरी है और उसके बदले किसी और ने उस जमीन का मुआवजा और नौकरी सीसीएल से ले ली है. मेरे साथ हुई इस धोखाधड़ी में संबंधित विभाग के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है.
यही वजह है कि बगैर जांच-पड़ताल के मेरी जमीन को किसी और का दिखा दिया गया है. यह शिकायत बाजारटांड़ के रहनेवाले सैयद अफाकउद्दीन गोल्डी ने सीसीएल विजिलेंस से की है. उन्होंने अपने शिकायत पत्र के साथ सीसीएल द्वारा दी गयी यह लिखित जानकारी की खाता नं 17, प्लॉट नं 344, 346, रकबा 3.82 एकड़ जो एलए केस नंबर टूआरवी/ 88-89, मौजा करकट्टा के बदले नौकरी और मुआवजा दिया जा चुका है.
अंचल कार्यालय द्वारा दी गयी लिखित जानकारी की उक्त जमीन मेरे दादा सैयद रफीकउद्दीन वल्द सैयत जकीउद्दीन की जमीन है. जिसकी खरीद-बिक्री का भी कोई प्रमाण अंचल कार्यालय में उपलब्ध नहीं है. इसके बाद उनके परिवार के साथ हुई इस धोखाधड़ी की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है.
