रामनवमी महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश से आयी झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. यूपी के कलाकारों ने राम-सीता, राधा-कृष्णा, शिव-पार्वती के प्रसंग सहित कई झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. झांकी में शामिल कलाकारों के साथ महिलाएं भी नृत्य कर रही थीं. महिलाएं जगह-जगह तलवार भी भांज रहीं थी. कई जगह शिविर लगाकर शीतल पेय, चना, गुड़, शरबत, लस्सी, पानी आदि का वितरण किया गया. मुखिया होटल, होदा कलेक्शन सहित विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगों ने शरबत, जूस, पानी आदि का वितरण किया. दशमी के मौके पर तोरपा थाना ने चना व गुड़ का वितरण किया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल :
रामनवमी के जुलूस में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होकर भक्तों का जोश बढ़ाया. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष व पदधारियों ने उन्हें चुनरी व पट्टा पहनाकर स्वागत किया. स्वागत करनेवालों में निशांत जायसवाल, दीपक तिग्गा, संतोष जायसवाल, नीरज पाढ़ी, सुबोध जायसवाल आदि शामिल थे.
राधा-कृष्णा, शिव-पार्वती के प्रसंग पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.