रामनवमी के दशमी को लगा मेला

रामनवमी महोत्सव को लेकर दशमी के अवसर पर शनिवार को खूंटी के आश्रम टांड़ मैदान में केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान मेला का आयोजन

प्रतिनिधि, खूंटी.

रामनवमी महोत्सव को लेकर दशमी के अवसर पर शनिवार को खूंटी के आश्रम टांड़ मैदान में केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान मेला का आयोजन किया गया. मेले में छोटे बच्चे, युवक-युवतियां और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें अस्त्र-शस्त्र चालन, सुई धागा, जलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर, घड़ा फोड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, सीओ प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, केंद्रीय रामनवमी समिति के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे. संचालन महासमिति के कुमार सौरव ने किया.

झंडों को वापस पहुंचाया गया :

मेला के बाद नवमी को आश्रम मैदान में गाड़े गये महावीरी झंडों को वापस अखाड़ा पहुंचाया गया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ा और मंडली के सदस्य बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में अपने अपने अखाड़ा गये. कर्रा रोड स्थित मस्जिद गली के सबसे पुराने लाइसेंसी झंडे को केंद्रीय रामनवमी महासमिति के नेतृत्व में शहर के कुछ अखाड़े वाले बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में वहां तक पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >