बुंडू. रविवार सुबह कैथोलिक चर्च बुंडू में बड़े ही धूमधाम से पाम संडे मनाया गया. इस अवसर पर ख्रीस्तीय समुदाय खजूर डाली लिये अपने मुक्तिदाता के येरुशलेम प्रवेश की यादगारी मनाते हैं. यह पुण्य सप्ताह यीशु ख्रीस्त के दुःखभोग की याद दिलाता है. पल्ली पुरोहित ने अपने प्रवचन में कहा कि हम यीशु मसीह के दुख भोग उनके साथ विश्वासघात, परीक्षा, मृत्यु और दफनाए जाने की कथा को सुनते हैं. यह एक करुणामयी यात्रा है, जिसमें दिखता है कि कैसे मनुष्यों ने अपने मुक्तिदाता को ही ठुकरा दिया. फिर भी प्रभु यीशु ने सब कुछ को प्रेम और क्षमा से सहन कर लिया. मौके पर बुंडू सीओ हंस हेम्ब्रोम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बुंडू, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, मिस्सा बलिदान में सुरेश सांडिल, जोन टुटी, सुदीप सांडिल, आर्थर लकड़ा आदि विश्वासीगण मौजूद थे .
कैथोलिक चर्च बुंडू में मनाया गया पाम संडे
रविवार सुबह कैथोलिक चर्च बुंडू में बड़े ही धूमधाम से पाम संडे मनाया गया.
