मांगों को लेकर बंद की चेतावनी

पिपरवार : बचरा साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर मई के पहले सप्ताह से अनिश्चितकालीन काम बंद करने की चेतावनी दी है. मजदूरों ने शुक्रवार को साइडिंग में नारेबाजी कर मांगें जल्द पूरी करने की मांग की. इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है. […]

पिपरवार : बचरा साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर मई के पहले सप्ताह से अनिश्चितकालीन काम बंद करने की चेतावनी दी है. मजदूरों ने शुक्रवार को साइडिंग में नारेबाजी कर मांगें जल्द पूरी करने की मांग की. इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है. साइडिंग में काम करने वाले चालक-खलासी, मुंशी व लेवलिंग मजदूरों ने टीसीपीएल व आरपीएल कंपनी द्वारा बी फार्म में हाजिरी नहीं बनाने का आरोप लगाया है.
इसके अलावा 26 दिन का वेतन देने, बकाया बोनस भुगतान, पहचान पत्र देने, पीएफ खाता देने, चिकित्सा सुविधा देने आदि मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >