पिपरवार : कोयलांचल के बिजैन व बिलारी में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनायी गयी. बिजैन में संत रैदास की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. समारोह में रविदास समाज सहित अन्य समुदाय के लोग काफी संख्या में शामिल हुए.
उधर, हनुमान मंदिर परिसर बिलारी में अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. संचालन मुंशी राम व सुखदेव ने किया. मुख्य अतिथि बहेरा पंचायत मुखिया कतरीना खाखा ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया. वक्ताओं ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला.
संत रविदास के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. मौके पर महेश कुमार राम, सुरेंद्र राम, नवीन कुमार दास, अजय राम, अशोक राम, राजेश राम, देवंती देवी, करीना कुमारी, मोनिका कुमारी, नेहा कुमारी, सपना कुमारी आदि बिजैन में, जबकि अलेक्जेंडर तिग्गा, सुनीता देवी, सरीता देवी, पंकज कुमार दास, बिनोद राम, लक्ष्मण राम, नरेश राम, गुलाबचंद, कृष्णा, लक्ष्मण, राजू रंजन, उमेश, केदार, संजय, राजकुमार, सुनील आदि बिलारी के कार्यक्रम में मौजूद थे.
खलारी : संत रविदास मंच सुभाषनगर द्वारा संत शिरोमणि गुुरु संत रविदास जयंती मनायी गयी.इस अवसर पर मंच के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. मंच के महेंद्र राम ने कहा कि संत रविदास ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि संत के बताये आदर्शो पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर पच्चू राम, भजन यादव, रामचंद्र राम, सुखराम राम, अनिरूद्ध राम आदि उपस्थित थे. इधर डुमारो में भी संत रविदास की जंयती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर रतन राम, ईश्वर राम, बिरेंद्र राम, सरजू, इंद्रदेव, गणेश, मनोज, भुवनेश्वर, सच्चिदानंद, द्वारिका राम, अशोक राम आदि उपस्थित थे.
