भोक्ता ने बनस झूला से बरसाये आस्था के फूल

रात में जागरण और कलाकारों ने पेश किया छऊ लोकनृत्य

कर्रा.

प्रखंड के लौयंकेल मंडा मेला शुक्रवार को झूलन पूजा के साथ संपन्न हो गया. गुरुवार की रात जागरण किया गया. जिसमें मेला आयोजन समिति ने छऊ लोकनृत्य प्रस्तुत किया. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी. शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. पूजा में पंडित पवन दास गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ भोक्ताओं को मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद सभी भोक्ता लौयंकेल तालाब में स्नान कर धुआं-सुआ और फूलखुंदी पूजा परिक्रमा में शामिल हुए. मंडा पूजा के दौरान 51 भोक्ताओं ने नौ दिनों तक अल्पाहार, फलाहार व निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की. इसके बाद झूलन किया गया. भोक्ता ने बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. फूल लेने के महिला-पुरुषों में होड़ लगी रही. झूलन के साथ ही मेला भी लगाया गया. कार्यक्रम में अनूप लकड़ा, रश्मि लकड़ा, मंजुला उरांव, अनुप कुजूर व ग्रामीण उपस्थित थे.

रात में जागरण और कलाकारों ने पेश किया छऊ लोकनृत्यB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >