खूंटी. मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा द्वारा ऑर्किड हॉस्पिटल रांची और खूंटी सदर अस्पताल के सहयोग से रविवार को स्थानीय राजस्थान भवन में रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मंच के पदाधिकारी, सदस्य और पूर्व अध्यक्षों ने किया. शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस अवसर पर कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया. वहीं स्वास्थ्य शिविर में कुल 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जिसमे मुख्य रूप से शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य की जांच की गयी तथा उन्हें उचित सलाह दी गयी. आयोजन को सफल बनाने को लेकर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा ऑर्किड हॉस्पिटल के डॉ. भाश्वती मुखर्जी और उनकी टीम तथा सदर अस्पताल खूंटी की टीम के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, उदय लाल भाला, अखिल सरावगी, अंकित जैन, विशाल जैन, हिमांशु अग्रवाल, संदीप पिपुरिया, नमिता अग्रवाल, बजरंग बाहेती, अरविंद जैन, अशोक जैन, ओम प्रकाष शर्मा, आशीष पिपुरिया, अनुराग अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित अन्य का योगदान रहा.
स्वास्थ्य जांच शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रहित
स्वास्थ्य शिविर में कुल 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी.
