खूंटी में एक की गोली मार हत्या, भाजपा नेता भी घायल

खूंटी : खूंटी के सोयको में शाम 7.30 बजे अपराधियों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम विजय मुंडा बताया जा रहा है. वहीं अपराधियों की गोलियों से तीन के घायल होने की भी सूूचना है. एक घायल वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता सुखराम मुंडा को रिम्स में भर्ती […]

खूंटी : खूंटी के सोयको में शाम 7.30 बजे अपराधियों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम विजय मुंडा बताया जा रहा है. वहीं अपराधियों की गोलियों से तीन के घायल होने की भी सूूचना है.
एक घायल वार्ड सदस्य सह भाजपा नेता सुखराम मुंडा को रिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं खबर लिखे जाने तक दो अन्य के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी थी. घटनाक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोयको में सुखराम मुंडा अपने घर के पास बने चबूतरा पर बैठ कर कुछ लाेगों के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी क्रम में अपराधियों ने गोली चला दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >