खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

खूंटी : चैती छठ व्रतियों ने बुधवार की शाम खरना किया. व्रतियों ने दिन भर उपवास रखा और शाम को खीर रोटी, केला व मूली का नैवेद्य चढ़ाया. साथ ही सभी की खुशहाली की विनती की. शाम से ही व्रतधारियों के घरों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रह. भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण […]

खूंटी : चैती छठ व्रतियों ने बुधवार की शाम खरना किया. व्रतियों ने दिन भर उपवास रखा और शाम को खीर रोटी, केला व मूली का नैवेद्य चढ़ाया. साथ ही सभी की खुशहाली की विनती की. शाम से ही व्रतधारियों के घरों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रह. भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया व व्रतधारियाें से आशीर्वाद लिया.

इधर छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी के लिए खूंटी के बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. फल -प्रसाद दुकानों में में भीड़ थी. क्षेत्र में माहौल पूरी तरह छठमय हो चुका है. कर्रा रोड, नेता जी चौक, भगत सिंह चौक, डाकबंगला रोड, दूरसंचार कॉलोनी आदि जगहों में खरना प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. छठ मइया की भक्ति गीत से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो चुका है. पर्व को लेकर प्रशासन की विधि-व्यवस्था चौकस कर दी गयी है. निकटवर्ती प्रखंडों में भी पर्व को लेकर उत्सव का नजारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >