विकास कार्य मार्च तक पूरा करें

खूंटी : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को बैठक हुई. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उसे ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि […]

खूंटी : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को बैठक हुई. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उसे ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 83 प्रतिशत आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण करा लिये गये हैं. मंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया.

मंत्री ने पंचायती राज पदाधिकारी से सरकार द्वारा आवंटित राशि व विविध योजनाओं के क्रियान्वयन में अब तक किये गये व्यय की जानकारी ली. पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि जिला को 66 करोड़ राशि का आवंटन प्राप्त हुआ. इस राशि में से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में 55 करोड़ से अधिक राशि खर्च हो चुकी है. जिला परिषद खूंटी के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अभियंता को जिला परिषद के नये भवन का निर्माण कार्य, कर्रा व रनिया में डाक बंगला का निर्माण व तोरपा में बन रहे मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने एवं कर्रा में बस पड़ाव निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया.
जल छाजन योजना में अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि 242 लक्ष्य के विरुद्ध जिले में नाबार्ड के सहयोग से 212 बड़े तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. बताया गया कि इस मामले में खूंटी जिला राज्य में पहले पायदान पर है. बिरसा मुंडा बागवानी योजना की समीक्षा के दौरान बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 474 एकड़ भूमि में विभिन्न किस्मों के पेड़-पौधों का बगीचा लगाया गया है. मंत्री ने डीपीएम को ग्रामीण विकास विभाग के तहत जिले में गठित सखी मंडलों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उनको मशरूम की खेती के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि जिले में कटहल, लेमन ग्रास व इमली प्रोसेसिंग प्लांट के विस्तार की योजना पर कार्य किया जा रहा है.
पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के ग्रामीण विकास मंत्री ने विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्माणाधीन मुरहू-तपकारा पथ व कुंजला-हुटार-बेड़ो पथ एवं आरइओ के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा मंत्री ने कार्यपालक अभियंता को लंबित तमाम योजनाओं के निर्माण कार्य को हर स्थिति में मार्च महीना में पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त सूरज कुमार, उप विकास आयुक्त अंजलि यादव, डीआडीए निदेशक इश्तियाक अहमद, जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >