लोगों ने मौज मस्ती से नये वर्ष का किया अभिनंदन

खूंटी : नववर्ष के मौके पर मंगलवार को खूंटी जिला के पंचघाघ व रानी फॉल सहित बंदगांव के हिरनी जलप्रपात व अन्य पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की काफी भीड़ जुटी. लोगों ने हर्षोल्लास से पिकनिक मनाया. नृत्य व संगीत के बीच नववर्ष का अभिनंदन किया. दोपहर के करीब इन पिकनिक स्पॉटों पर प्राकृतिक सौंदर्यता को […]

खूंटी : नववर्ष के मौके पर मंगलवार को खूंटी जिला के पंचघाघ व रानी फॉल सहित बंदगांव के हिरनी जलप्रपात व अन्य पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की काफी भीड़ जुटी. लोगों ने हर्षोल्लास से पिकनिक मनाया. नृत्य व संगीत के बीच नववर्ष का अभिनंदन किया. दोपहर के करीब इन पिकनिक स्पॉटों पर प्राकृतिक सौंदर्यता को देखनेवाले सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग नागपुरी से लेकर रिमिक्स गीतों पर सभी नृत्य करते नजर आये.
मेला सा नजारा इन जगहों पर रहा. इधर नववर्ष की खुशी में सोमवार की मध्यरात्रि से ही लोगों ने शिरकत व मोबाइल व एसएमएस कर बधाई देना शुरू किया जो समाचार लिखे जाने तक जारी है. पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस की तैनाती थी. युवा शराब के नशे में मदमस्त पर नियंत्रण में देखे गये. ऐसी टोलियों पर पुलिस की कड़ी नजर थी.
शाम होते ही सुरक्षा की दृष्टि से पिकनिक स्पॉट से सैलानियों को पुलिस लौटाते देखी गयी. ग्राम सुरक्षा समिति भी पिकनिक स्पॉट में चौकस थी. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. थानेदार उदय कुमार गुप्ता पुलिस बल से साथ दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >