युवक की गला काट कर हत्या

पंप सेट बनाने की बात कह कर निकला था, शव मिला मुरहू के कातिंगकेल का रहनेवाला था सोयको थाना क्षेत्र में खेत में मिला शव खूंटी : मुरहू के कातिंगकेल निवासी सामू सरूकद (35 वर्ष) की 23 अगस्त की शाम अपराधियों ने गला काट कर हत्या कर दी. हत्यारों ने सोयको थाना क्षेत्र के बुरजू […]

पंप सेट बनाने की बात कह कर निकला था, शव मिला

मुरहू के कातिंगकेल का रहनेवाला था
सोयको थाना क्षेत्र में खेत में मिला शव
खूंटी : मुरहू के कातिंगकेल निवासी सामू सरूकद (35 वर्ष) की 23 अगस्त की शाम अपराधियों ने गला काट कर हत्या कर दी. हत्यारों ने सोयको थाना क्षेत्र के बुरजू पुल के समीप घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने धड़ से कुछ दूर एक खेत से सामू का सिर बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सामू पंपसेट बनाने का काम करता था. 23 अगस्त को वह पंपसेट बनाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह उसका शव एक खेत में पड़ा मिला. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने सामू का अगवा कर बुरजू पुल के पास लाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने कहा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >